Govt. ITI Bharanpur, Haryana
Download E-Magzine of Govt ITI Bharanpur from download under More Menu.
डॉ. पवन सैनी
पूर्व विधायक (लाडवा), नारायणगढ़, जिला अंबाला
शुभकामना संदेश
"स्किल स्पार्क टाइम्स" – प्रथम संस्करण के लोकार्पण पर
यह मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भारापुर (अम्बाला) द्वारा "Skill Spark Times" नामक ई-मैगज़ीन के प्रथम संस्करण का लोकार्पण किया जा रहा है। यह ई-प्रकाशन न केवल कौशल शिक्षा को एक नई दिशा देने वाला अभिनव प्रयास है, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी क्षमता और विचारशीलता को उजागर करने का एक सराहनीय मंच भी है।
डिजिटल युग में इस प्रकार की पहल (Initiative) संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचारशील सोच और सामाजिक सरोकारों को व्यापक रूप से समाज के सामने लाने का कार्य करती हैं। "Skill Spark Times" निश्चित रूप से युवाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अभिव्यक्ति के विकास में सहायक सिद्ध होगी।
मैं इस रचनात्मक और प्रेरणादायक प्रयास के लिए संस्थान के प्रधानाचार्य श्री विनोद सिंह शेखावत जी, समस्त प्रशिक्षकगण, विद्यार्थीवर्ग तथा Skill Spark Times की संपूर्ण संपादकीय समूह को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। आप सभी का यह सामूहिक प्रयास न केवल संस्थान को गौरवान्वित करता है, बल्कि हर उस विद्यार्थी को भी प्रेरणा देता है जो जीवन में कुछ अलग और श्रेष्ठ करने का सपना देखता है।
"कौशल भारत – समर्थ भारत" की भावना को साकार करने की दिशा में यह सशक्त कदम अत्यंत प्रशंसनीय है। मेरी शुभकामनाएं सदैव आपके साथ हैं।
शुभकामनाओं सहित,
डॉ. पवन सैनी
पूर्व विधायक (लाडवा), नारायणगढ़, जिला अंबाला